मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक चालक भर्ती 2026
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (चालक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2026 के लिए विभागीय भर्ती नियम एवं परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है। यह भर्ती नियम पुस्तिका पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा किया जाएगा। जिसमें आरक्षक चालक के कुल 1,000 पद पदो को भरा जाना है।
1. भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें –
| विवरण | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 29 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन में संशोधन शुरू | 15 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन संशोधन की अंतिम तारीख | 3 नवंबर 2026 |
| संभावित परीक्षा प्रारंभ | 4 जनवरी 2027 से |
2. कुल पदो का विवरण –
आरक्षक चालक के कुल 1,000 पद हैं।पदों का विवरण
- आरक्षक (चालक) – विशेष सशस्त्र बल: 200 पद
- आरक्षक (चालक) – जिला पुलिस बल: 800 पद
महत्वपूर्ण: मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी उम्मीदवार ही आरक्षण का लाभ ले सकते हैं। अन्य राज्य के उम्मीदवार केवल अनारक्षित ओपन श्रेणी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. कौन आवेदन कर सकता है –
यह भर्ती आरक्षक (चालक) पद के लिए है और नियम पुस्तिका में इसे केवल पुरुष उम्मीदवारों ही आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।साथ ही नियम पुस्तिका में यह भी उल्लेख है कि यदि किसी उम्मीदवार के दो से अधिक जीवित बच्चे हैं और उनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, तो वह नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा, नियम में दिए गए अपवाद को छोड़कर।
4. शैक्षणिक योग्यता
अनारक्षित, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए एवं उम्मीदवार के पास भारी वाहन (Heavy Vehicle) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
अनुसूचित जनजाति
- 8वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए एवं उम्मीदवार के पास भारी वाहन (Heavy Vehicle) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
5. आयु सीमा
आयु की गणना – 29 अक्टूबर 2026 के आधार को मानकर की जाएगी।
अधिकतम आयु सामान्य नियमों के अनुसार निर्धारित है। नियम पुस्तिका में विभिन्न वर्गों एवं विशेष श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया गया है।
- मध्यप्रदेश के अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार – 18 से 33 वर्ष
- मध्यप्रदेश EWS पुरुष उम्मीदवार – 18 से 33 वर्ष
- अन्य राज्य के उम्मीदवार – 18 से 33 वर्ष
- मध्यप्रदेश के SC/ST/OBC पुरुष उम्मीदवार – 18 से 38 वर्ष
- सरकारी/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था के पात्र कर्मचारी तथा नगर सैनिक – 18 से 38 वर्ष
6. आवेदन शुल्क
आरक्षक चालक परीक्षा के लिए शुल्क इस प्रकार है:
| उम्मीदवार | मंडल परीक्षा शुल्क |
|---|---|
| अनारक्षित उम्मीदवार | ₹560 |
| मध्यप्रदेश निवासी SC/ST/OBC/EWS | ₹310 |
पुलिस विभाग का विभागीय परीक्षा शुल्क भी अलग से निर्धारित है:
- अनारक्षित – ₹200
- मध्यप्रदेश निवासी SC/ST/OBC/EWS – ₹100
7. परीक्षा का पहला चरण – ऑनलाइन लिखित परीक्षा
परीक्षा पैटर्न
- कुल समय – 2 घंटे
- कुल प्रश्न – 100
- अधिकतम अंक – 100
- सही उत्तर – +1 अंक
- गलत उत्तर पर – कोई अंक नहीं काटा जाएगा
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ/MCQ प्रकार के होंगे।
विषयवार अंक
| विषय | अंक |
|---|---|
| सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान | 40 |
| बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि | 30 |
| विज्ञान एवं सरल अंक गणित | 30 |
| कुल | 100 |
9. शारीरिक दक्षता परीक्षा
आरक्षक चालक भर्ती के दूसरे चरण में: शारीरिक दक्षता परीक्षा में अधिकतम 40 अंक निर्धारित हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
दस्तावेज परीक्षण
ट्रेड टेस्ट
आरक्षक चालक उम्मीदवारों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी।
उम्मीदवार को दौड़ के लिए एक अवसर दिया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में अधिकतम 40 अंक हैं और उम्मीदवार को कुल PET में कम से कम 30 प्रतिशत अर्थात 40 में से 8 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना भी आवश्यक है।
12. शारीरिक मापदंड –
जिला पुलिस बल के लिए शारीरिक मापदंड
अनारक्षित/SC/OBC–
ऊंचाई – 168 सेमी
सीना बिना फुलाए – 81 सेमी
सीना फुलाने पर – 86 सेमी
ST अभ्यार्थियो के लिये–
ऊंचाई – 160 सेमी
सीना बिना फुलाए – 76 सेमी
सीना फुलाने पर – 81 सेमी
15. वेतन –
आरक्षक (चालक) पद का वेतनमान: ₹19,500 – ₹62,000
- प्रथम वर्ष – न्यूनतम वेतनमान का 70%
- द्वितीय वर्ष – 80%
- तृतीय वर्ष – 90%
- अनूपपुर
- बड़वानी
- भोपाल
- इंदौर
- जबलपुर
- खंडवा
- नीमच
- रतलाम
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीधी
- उज्जैन



