Ads Area

Supreme Court of India Junior Court Attendant 130 Post Recruitment 2026

 

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2026

भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (Junior Court Attendant) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती के अंतर्गत कुल 130 संभावित रिक्तियाँ हैं। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र भारतीय नागरिक निर्धारित तिथियों के दौरान सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए।

पदों का विवरण -

  • जूनियर कोर्ट अटेंडेंट - कुल 130 पद 
  • गैर-लिपिकीय 

शैक्षणिक योग्यता -

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:

  • उम्मीदवार ने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा -

आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

आयु संबंधी विवरण

        आयु

न्यूनतम आयु

        18 वर्ष

सामान्य अधिकतम आयु

        27 वर्ष

आयु में छूट -

सरकारी नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST): नियमानुसार छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC नॉन-क्रीमी लेयर): नियमानुसार छूट।
  • दिव्यांग उम्मीदवार: लागू सरकारी नियमों के अनुसार छूट।

वेतन -

₹21,700–₹69,100

आवेदन शुल्क-

उम्मीदवार की श्रेणी

        आवेदन शुल्क

सामान्य / अनारक्षित वर्ग

        ₹1,500

SC / ST

        ₹750

OBC नॉन-क्रीमी लेयर

        ₹750



परीक्षा पैटर्न-

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

विषय

    प्रश्न

    अंक

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    25

    25

संख्यात्मक योग्यता

    25

    25

सामान्य अंग्रेजी

    25

    25

सामान्य जागरूकता

    25

    25

कुल

    100

    100

यदि लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो विज्ञापन के अनुसार संभावित रिक्तियों के मुकाबले 1:3 के अनुपात में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

परीक्षा में कौन-कौन से विषय पढ़ें?

1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

  • समानता एवं असमानता
  • संख्या और अक्षर श्रृंखला
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • दिशा एवं दूरी
  • रक्त संबंध
  • तार्किक प्रश्न

2. संख्यात्मक योग्यता

  • प्रतिशत
  • औसत
  • अनुपात एवं समानुपात
  • लाभ एवं हानि
  • साधारण ब्याज
  • समय एवं कार्य
  • समय, चाल एवं दूरी
  • संख्या पद्धति

3. सामान्य अंग्रेजी

  • Grammar
  • Vocabulary
  • Synonyms एवं Antonyms
  • Sentence Correction
  • Comprehension

4. सामान्य जागरूकता

  • भारत का सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संविधान की बुनियादी जानकारी
  • इतिहास एवं भूगोल
  • सामान्य विज्ञान
  • खेल
  • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ

परीक्षा केंद्र - 

परीक्षा के लिए अनेक शहर निर्धारित किए गए हैं‚ इनमें मध्य प्रदेश के निम्नलिखित शहर शामिल हैं:

  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • सतना
  • उज्जैन

इसके अतिरिक्त दिल्ली-NCR, झाँसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, पटना, रांची और कई अन्य शहरों में भी परीक्षा केंद्र सूचीबद्ध हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ - 

कार्यक्रम

निर्धारित तिथि


ऑनलाइन आवेदन शुरू

    04 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

    25 नवंबर 2026

लिखित परीक्षा की तिथि

    26 दिसंबर 2026


विज्ञापन डाउनलाेड करने के लिये Click करें

ऑनलाईन आवेदन के लिये Click करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad